{"_id":"676f0418ed2026a34c047966","slug":"the-pit-outside-the-main-post-office-is-inviting-an-accident-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111902-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य डाकघर के बाहर बना गड्ढा दे रहा हादसे को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य डाकघर के बाहर बना गड्ढा दे रहा हादसे को न्यौता
Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : डाकघर के बाहर बना गड्ढा। स्रोत सामाजिक कार्यकर्ता
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित मुख्य डाकघर के गेट के साथ खुला पड़ा नाला हादसों की वजह बन रहा है। डाकघर में कामकाज के लिाए आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या के हल को लेकर नगर परिषद व चेयरपर्सन सरोज राठी को भी अवगत कराया है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस समस्या के निदान को लेकर मुख्यमंत्री के ट्विटर हेंडल और इंडिया पोस्ट व अर्बन लॉकल बॉडी चंडीगढ़ को भी टैग किया है। सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने बताया कि पिछले कई महीनों से डाकघर के मुख्य गेट के बाहर गहरा नाला खुदा पड़ा है। यहां पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इसमें कोई भी गिरकर चोटिल हो सकता है। आए दिन डाकघर में सैंकड़ों लोग अपने कामकाज के लिए आते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।
डाकघर के अधिकारियों की ओर से भी कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि नाले की सुध न लेने के चलते अब आए दिन इसका आकार भी बढ़ता जा रहा है। यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।