फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The period of lockdown in Delhi has increased, this time the metro will also be closed

दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, इस बार मेट्रो भी रहेगी बंद

Mon, 10 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
The period of lockdown in Delhi has increased, this time the metro will also be closed
बहादुरगढ़। दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ने के साथ ही इस बार मेट्रो सेवा बंद होने से बहादुरगढ़ के भी हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेट्रो सेवा अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

बीते सप्ताह में दिल्ली में लॉकडाउन तो लगा था, लेकिन आवश्यक सेवा वाले यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा चालू रखी गई थी। इन सेवा वाले लोगों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कर्मचारी, पुलिस व जलापूर्ति कर्मचारी भी शामिल थे। हालांकि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से मेट्रो सेवा भी काफी कम रखी गई थी। करीब आधा घंटा के बाद ही गाड़ी मिलती थी। सोमवार से आरंभ हो रहे सप्ताह में इन सेवाओं के यात्रियों को भी आवागमन में बहुत कठिनाई होगी। इन सेवाओं के अतिरिक्त भी कुछ लोगों को भी गाड़ियों में बहुत कम यात्री होने का फायदा मिल जाता था। उन्हें भी मेट्रो स्टाफ सफर से नहीं रोकता था। लेकिन इस बार आवश्यक सेवाओं से अलग ये लोग भी मेट्रो का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन

बीते सप्ताह मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बहुत कम होते हुए भी बहादुरगढ़ से हर रोज आवश्यक सेवा वाले हजारों लोग दिल्ली आवागमन करते थे। दिल्ली के लिए बस सेवा तो साढ़े पांच महीने पहले टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की शुरुआत होने के साथ से ही बंद है। दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत बहादुरगढ़ निवासी देवेंद्र ने कहा कि बॉर्डर सील होने के कुछ समय बाद शुरू हो गई मेट्रो सेवा से यात्रियों का काफी हद तक काम चल जाता था, लेकिन अब समय पर कार्यालय पहुंचने का कोई तरीका नहीं रहा, बहुत परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed