फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The organization invited farmers for Mahapanchayat on 23rd

Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 को महापंचायत के लिए संगठन ने दिया किसानों को न्यौता

Thu, 29 Aug 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The organization invited farmers for Mahapanchayat on 23rd
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से आगामी 23 सितंबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन का दावा है कि महापंचायत में हरियाणा से हजारों किसान मजदूर भाग लेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। लोगों से पंचायत में शामिल होने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संगठन कार्यकर्ताओं ने सांखोल तथा जाखोदा गांव का दौरा किया। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी तथा जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि मोदी सरकार ने वादा करके भी देश के किसानों की एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाने, बिजली बिल संशोधन 2023 रद्द करने, किसान तथा मजदूरों को कर्ज मुक्त करने आदि मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी संदर्भ में आंदोलन को उच्च धरातल व बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख राष्ट्रीय घटक ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने 23 सितंबर को महापंचायत बुलाई है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा से भी किसान नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed