{"_id":"687fea341220dc5d450d7c02","slug":"the-organization-expressed-anger-over-the-anti-people-policies-of-the-government-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116273-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार की जनविरोधी नीतियों पर संगठन ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार की जनविरोधी नीतियों पर संगठन ने जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। एसकेएम की जनरल बॉडी बैठक आईटीओ, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों पर रोष जताया गया। इसके अध्यक्ष मंडल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान शामिल रहे। बैठक में अन्य वक्ताओं के अलावा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड शंकर घोष, प्रदेश कमेटी सचिव जयकरण मांडौठी तथा उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने भी अपने विचार रखे।
कामरेड शंकर घोष ने कहा कि सी2+50 प्रतिशत के अनुसार एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून लागू करने, बिजली संशोधन बिल 2023 तथा स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, कृषि मार्केटिंग की नई नीति वापस लेने आदि मुद्दों पर हमें एक एकजुट सतत आंदोलन की जरूरत है। इसके लिए 26 नवंबर को दिल्ली चलो की पांचवीं वर्षगांठ पर दिल्ली में बड़ा आयोजन करके लगातार धरना दिया जाना चाहिए।
जयकरण मांडौठी ने मेवात के किसानों के दमन का मुद्दा उठाया और कहा कि उनकी कृषि भूमि को नाममात्र दामों पर धोखे से लेकर कॉर्पोरेट घरानों को सरकार देने जा रही है। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर, जल भराव से फसल बर्बादी तथा डीएपी व यूरिया की भयंकर कमी का मुद्दा भी उठाया। हंसराज राणा ने किसान विरोधी नीतियों के तहत कंपनियों के हित में दस साल पुराने ट्रैक्टरों को जब्त करने की बात कही।