{"_id":"693496dd43d19268c70d17ab","slug":"the-number-of-patients-increased-in-the-opd-of-the-orthopedic-department-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119365-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हड्डी रोग विभाग ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हड्डी रोग विभाग ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
-फोटो 56 : नागरिक अस्पताल में जांच कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विभाग और फिजियोथेरेपी विभाग में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगे है। हफ्तेभर पहले जहां ओपीडी में 30 से 40 मरीज आते थे, अब इनकी संख्या 60 के करीब हो गई है। इनमें एडी, पंजे, जोड़ और कंधों में दर्द के सबसे ज्यादा मरीज हैं। स्पोर्ट्स इंजरी के मरीज पुरानी चोट के दर्द से परेशान हैं।
हड्डी रोग विभाग के डॉ. कुनाल ने बताया कि हड्डी रोग के मरीजों के लिए चार महीने ज्यादा परेशान रहेंगे। इसमें पारा कम होने के कारण रक्तसंचार कम होने से मांसपेशियों में जकड़न और सूजन हो रही है। ओपीडी में औसतन 60 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें 25 फीसदी नए और बाकी के फॉलोअप के मरीज हैं।
पुराने मरीज गठिया दर्द के हैं। 50 की उम से अधिक के मरीजों को चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण जोड़ों में खून की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मोटापा से पीडि़त युवाओं को भी जोड़, एड़ी और पंजो में दर्द की परेशानी बढ़ गई है।