फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The new year might be welcomed with rain.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से हो सकता है नए साल का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The new year might be welcomed with rain.
29jjrp25- शहर के पुराना बर्फखाना रोड पर कोहरे से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। पांच दिन की राहत के बाद सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहन रेंग-रेंग कर गंतव्य को गए। पूरा दिन हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। नए साल का स्वागत बारिश की गतिविधियों से होगा।
विज्ञापन

पंजाब से सटे हरियाणा के सभी जिलों में तेज से मध्यम जबकि मध्यवर्ती हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश से बूंदाबांदी की गतिविधियों की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। एक दो स्थानों पर तीव्र गति से हवाओं के साथ छिट-पुट ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दो जनवरी रात को पश्चिमी प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही उत्तरी बर्फीली सर्द हवाएं चलने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट से शीत लहर कोल्ड वेब, पाला जमने की स्थिति और धुंध कोहरा, शीत दिवस (कोल्ड डे) अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed