फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The needle of suspicion turned on the student's colleagues

स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला : मासूम के साथी छात्रों पर घूम रही पुलिस की शक की सूई

Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The needle of suspicion turned on the student's colleagues
छात्र के साथियों पर घूमी शक की सुई
विज्ञापन

मासूम छात्र से दरिंदगी का मामला, दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराएगी पुलिस
पीजीआई के चिकित्सक की रिपोर्ट नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गुरुग्राम रोड स्थित एक निजी स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी करने के मामले में शक की सूई उसके साथियों पर घूम रही है। पुलिस इस संबंध में दोनों पक्षों के बच्चों की दोबारा से काउंसिलिंग कराने की बात कही है। हालांकि रोहतक पीजीआई से अब तक सर्जन की रिपोर्ट नहीं आई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
डीएसपी राहुल देव ने इस मामले में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थिति पूूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीसीटीवी की फुटेज भी देेखी जा रही है, हालांकि जिस हिस्से में यह वारदात की बात कही गई है वहां पर उस दिन कैमरे बंद थे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अब मासूम मानसिक रूप से कुछ ठीक हुआ है।उसने अपने साथ पढ़ने वाले दो बच्चों पर ही इस घटना को अंजाम दिए जाने का शक जाहिर किया है। पीड़ित के बयान के बाद ही पुलिस ने दोनों पक्षों की काउसिंलिग कराए जाने का भी निर्णय लिया है। घटना में कौन शामिल है, यह अभी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से इस मामले में उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed