{"_id":"68d8479b27357a24d807bbad","slug":"the-municipal-council-has-run-out-of-streetlights-to-illuminate-the-city-on-diwali-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-126648-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली पर शहर को रोशन करने के लिए नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली पर शहर को रोशन करने के लिए नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइट खत्म
Sun, 28 Sep 2025 08:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
27jjrp12- दादरी रोड पर पिछले दिनों लगाई गई स्ट्रीट लाइट। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। दीपावली को एक माह से भी कम समय रह गया है। लेकिन शहर के मुख्य मार्गों व काॅलोनियों को रोशन करने के लिए इस बार नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइट खत्म हो चुकी हैं। जिस कंपनी से सरकार ने अनुबंध किया था, वह भी खत्म हो चुका है।
ऐसे में दीपावली से पहले शहर के मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में खराब स्ट्रीट लाइट को बदलने और नई स्ट्रीट लाइट लगने की उम्मीद कम है। हालांकि नगर परिषद की तरफ से शुक्रवार को हुई एफएनसी की बैठक में स्ट्रीट लाइट खरीद करने को लेकर प्रस्ताव पारित भी किया है। इसके लिए मुख्यालय से भी मंजूरी लेनी पड़ेगी।
नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में रौनक शुरू हो चुकी है, लेकिन कई मुख्य मार्ग व काॅलोनियां में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। सरकार ने पिछले साल कुछ कंपनियों से लाइटों को लेकर अनुबंध किया था, वह मार्च-अप्रैल माह में खत्म हो चुका है। ऐसे में अब नई स्ट्रीट लाइट खरीद करने को लेकर नगर परिषद को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुरानी एजेंसी पुराने रेट में ही नगर परिषद को लाइट देने को तैयार है, जिसे नप अधिकारी लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में नप को यदि स्ट्रीट लाइट की खरीद करनी पड़ी तो वह अपने स्तर पर टेंडर लगाकर ही करनी होगी।
ढाई से तीन हजार लाइट की जरूरत
शहर के कई मुख्य मार्ग ऐसे हैं, जहां पर आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इसमें मेडिकल रोड, रोहतक रोड, कोसली रोड, पुराना बस अड्डा रोड सहित कई मुख्य मार्ग शामिल हैं। शहर में लगाने के लिए नगर परिषद काे लगभग ढाई से तीन हजार लाइट की जरूरत है, लेकिन अनुबंध खत्म होने के कारण अभी लाइट खरीद आसान नहीं है। नप ने एफएनसी की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया है, लेकिन दीपावली तक खरीद कर उसे लगाना संभव नहीं है।
जिस कंपनी से सरकार ने अनुबंध किया था, वह खत्म हो चुका है। फिलहाल एफएनसी की बैठक में इस प्रस्ताव को रखकर पारित किया गया है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट की खरीद कर शहर में लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद