फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The maximum temperature was 45.7 degrees, heatwave lasted the whole day

Jhajjar-Bahadurgarh News: 45.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, दिन भर चली लू

Sat, 18 May 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 45.7 degrees, heatwave lasted the whole day
झज्जर। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन भर लू चलती रहती। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म तेज हवाएं (10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) और सूर्य की तपिश अधिक होने से गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। उष्ण और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते हो रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ कल सक्रिय हो रहा है, परन्तु इस मौसम प्रणाली में कहीं-कहीं बादलवाही और एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से आमजन को कोई विशेष राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में गर्मी और गंभीर हीट वेव (उष्ण लहर) की भीषण चर्म परिस्थितियों से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट बढ़ा दिया है। साथ ही हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 18 से 31 मई के दौरान गर्मी से विद्यार्थियों के बचाने के लिए विद्यालयों के समय में भी बदलाव कर दिया है। एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 7 से 12 बजे और दोपहरी शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में 7 से साढे़ 11 और दूसरी शिफ्ट 11:45 से सायं 4:15 तक लगेंगे। वहीं गर्मियों की छुट्टियां एक से 30 जून तक रहेंगी।
विज्ञापन



हीट वेव से बचने के कारगर उपाय...

- खुद को हाइड्रेट रखें।
- बाहर जब तक जरूरी न हो, मत जाएं।

- सूरज की किरणों से बचें।
- ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें।
- खाली पेट बाहर जाने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed