फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The main accused of alcohol smuggling sent on police remand

शराब तस्करी के मुख्य आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर

Mon, 11 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The main accused of alcohol smuggling sent on police remand
पकड़ी गई शराब का निरीक्षण करते एसपी राजेश दुग्गल। संवाद - फोटो : Jhjhar
शहर के बादली रोड पर रविवार को एक मकान के साथ बने शेड में पुलिस ने मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से मुख्य आरोपी रणखंडा गांव निवासी सुरेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं चार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को एसपी राजेश दुग्गल ने गोदाम पहुंच कर निरीक्षण किया। जहां पर पकड़ी गई शराब रखी है।
विज्ञापन

एसपी ने सीआईए से मामले की पूरी जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिए। आरोपी सोनीपत के सिसाना गांव से बोतलों में भरकर शराब लाते थे और यहां पर अपनी बोतलों में भरकर उस पर जिस कंपनी के नाम से आगे बेचना होता था उसका रैपर लगा देते थे। पुलिस ने यहां से विभिन्न मार्का की 714 पेटी शराब बरामद की है। वहीं बड़ी मात्रा पूर्व सैनिकों की कैंटीन में सप्लाई होने वाली शराब का मार्का और ओल्डमोंक रम भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने मिलावटी शराब, मार्का, होलोग्राम के अलावा 14 हजार खाली बोतलों को कब्जे में लिया है। सीआईए के प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम द्वारा मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का रविवार को भंडाफोड़ किया गया था।
विज्ञापन

ये आरोपी किए गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान सुरेंद्र निवासी रणखंडा, सुंदर निवासी छिछड़ाना सोनीपत, उत्तर प्रदेश के बेरली निवासी मोहम्मद फरमान, साहिल व मनाजिर के रूप में हुई है। सुरेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जहां पर यह गोरखधंधा चल रहा था वहां का निरीक्षण किया है । आगामी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed