फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The injured worker died after being crushed under the machine.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मशीन के नीचे दबकर घायल श्रमिक ने दम तोड़ा

Thu, 28 Mar 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The injured worker died after being crushed under the machine.
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में काम के दौरान मशीन के नीचे दबकर घायल हुए श्रमिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घटना को हादसा मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय अनुभव के रूप में हुई है। अनुभव मूलत उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ आया था। यहां सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में काम करता था। गत 16 मार्च को वह कं पनी परिसर में मशीन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान दुर्घटनावश मशीन के नीचे दब गया। साथी श्रमिकों ने तुरंत उसे मशीन के नीचे से निकाला और अस्पताल में ले गए। उसे काफी चोट लगी थी। तब से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सेक्टर-16 चौकी से पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed