{"_id":"697e6c3a24e0e4e6d90de584","slug":"the-government-primary-school-was-rebuilt-with-community-support-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120757-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक सहयोग से राजकीय प्राथमिक स्कूल का हुआ पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक सहयोग से राजकीय प्राथमिक स्कूल का हुआ पुनर्निर्माण
विज्ञापन
-फोटो 67 : कंवरपाल जून ने अपने निजी खर्च से कराया राजकीय प्राथमिक स्कूल का पुनरोद्धार। स्रोत स्
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय और शिक्षा विभाग बिल्डिंग का पुनर्निर्माण कराया गया। गांव निवासी व समाजसेवी कंवरपाल जून ने निजी खर्च से स्कूल के 4 कमरों, बरामदे और गेट का निर्माण कराया।
करीब 60 साल पहले समाजसेवी के दादा चौधरी गोरधन सिंह ने इस स्कूल में दो कमरे बनाकर विद्यादान किया था लेकिन समय के साथ जर्जर हो चुके कमरों को पुनर्निर्माण की आवश्यकता पड़ी तो स्कूल प्रबंधन कमेटी ने उनसे सहायता मांगी।
स्कूल ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) ने उनसे आग्रह किया था कि अगर वे दो कमरों का पुनर्निर्माण करा दें तो स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अन्यथा स्कूल में पानी भरने से मानसून में मजबूरीवश महीना भर की छुट्टी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
कार्य पूर्ण होने पर सरपंच जयभगवान, पूर्व पंच विनोद, प्राचार्य कैलाश देवी, प्राथमिक स्कूल प्रभारी समुंद्र सिंह, ज्योति ने कंवरपाल जून का आभार जताया।