{"_id":"6043d4698ebc3ecad7079515","slug":"the-girl-who-asked-questions-to-rakesh-tikait-became-famous-bahadurgarh-news-rtk598687020","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : चर्चा में राकेश टिकैत से सवाल पूछने वाली कानून की छात्रा रजनी गुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : चर्चा में राकेश टिकैत से सवाल पूछने वाली कानून की छात्रा रजनी गुलिया
Sun, 07 Mar 2021 02:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
रजनी गुलिया।
ढांसा बार्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से कई सवाल करने वाली गांव दरियापुर निवासी कानून की छात्रा रजनी गुलिया की प्रतिभा की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। सरकार पक्ष को जहां किसान आंदोलन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है तो वहीं किसानों ने लड़की को भाजपा की छात्र नेता के तौर पर कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रजनी ने राकेश टिकैत से सवाल पूछा कि मांगें पूरी होने तक सरकार और संसद के खिलाफ बैठे रहने की बात की जा रही है लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन का अंत कहां और कैसे होगा। आखिर आंदोलन कब तक चलेगा और ऐसे हालातों में क्या परिणाम निकलेगा।
विज्ञापन
वह यहीं नहीं रुकी और पूछा कि 26 जनवरी पर एक घटना हो चुकी हैं, इसलिए समाज पर आंदोलन का क्या असर होगा? हालांकि रजनी के मुंह से गलती से 26 जनवरी की जगह 15 अगस्त निकल गया तो उन्होंने भीड़ के कहने पर गलती को सुधारने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ भड़क गई और एक महिला किसान ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इसी दौरान राकेश टिकैत भी अचानक हुए सवाल पर हैरान रह गए और माइक पर जवाब देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद अन्य किसान नेताओं ने लड़की से परिचय देने की बात कही तो लड़की ने अपना नाम रजनी बताते हुए जवाब भी मांगा। जवाब देने के लिए लड़की से माइक लेने की बात जब राकेश टिकैत ने की तो वहां मौजूद भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर ने माइक छीनकर अपने हाथ में ले लिया और आगे निकल गए।
लड़की युवाओं का हवाला देते हुए चिल्ला-चिल्लाकर सवाल पूछती रही। मौके पर ही मौजूद महिलाओं ने लड़की को समझाया और आंदोलन स्थल से बाहर ले गई। मामला बिगड़ता देख राकेश टिकैत और किसान नेता निकल गए जबकि महिलाओं ने रजनी को भगा दिया। रजनी ने राकेश टिकैत के लिए महिलाओं द्वारा आंदोलन स्थल पर रोटी लाने की सराहना करते हुए कई सवाल दागे। राकेश टिकैत सुनने के बाद बिना कोई जवाब दिए ही निकल गए।