फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The girl from Kanaunda won the bronze medal by lifting 115 kilograms.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानौंदा की परी ने 115 किलोग्राम भार उठाकर जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The girl from Kanaunda won the bronze medal by lifting 115 kilograms.
बहादुरगढ़। हाल ही में सोनीपत के मुरथल में आयोजित हुई 4 दिवसीय हरियाणा स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में गांव कानौंदा की खिलाड़ी परी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नेच व क्लीन एंड जर्क समेत दोनों इवेंट्स को मिलाकर कुल 115 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ी परी का शनिवार को परिवार और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कोच धर्मेंद्र ने बताया कि 12 से 15 जनवरी तक हरियाणा स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई थी। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा परी ने 77 से अधिक वजन में प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले से इस प्रतियोगिता में 24 लड़कियों व 24 लड़कों ने भाग लेते हुए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

परी के पिता संदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। मां मधुबाला गृहिणी हैं। बेटी का वेटलिफ्टिंग खेलों के प्रति शुरू से ही रुझान रहा है। उन्होंने बेटी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दादी संतोष देवी ने कहा कि पोती परी प्रतिभाशाला खिलाड़ी हैं। वह आगामी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन जरूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सरपंच विक्की, पंच मोनू, सुरेंद्र, कोच धर्मेंद्र समेत अन्य ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed