{"_id":"648260a74d0f214059082aa4","slug":"the-family-met-the-union-minister-in-the-suicide-case-of-former-ministers-son-jagdish-nambardar-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-173238-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व मंत्री के बेटे जगदीश नंबरदार की आत्महत्या प्रकरण में केंद्रीय मंत्री से मिला परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व मंत्री के बेटे जगदीश नंबरदार की आत्महत्या प्रकरण में केंद्रीय मंत्री से मिला परिवार
Fri, 09 Jun 2023 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 04:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगदीश नंबरदार के परिजनों ने वीरवार को बहादुरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात की।
जगदीश नंबरदार के छोटे भाई सतीश नंबरदार व गौरव राठी ने बताया कि जगदीश नंबरदार ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी समेत 7 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। मरने से पहले उन्होंने एक ऑडियो भी जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया है। इस मामले में संलिप्त एक पुलिस कर्मचारी और रमेश गिरदावर को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजनों ने केंद्रीय मंत्री से की है। पूरे मामले की जांच विजिलेंस से करवाए जाने की मांग की परिजनों की ओर से रखी गई है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की संपत्ति की जांच ईडी से करवाने की मांग भी उठाई है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जगदीश नंबरदार के परिजनों को यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन