फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The effect of the ban was not visible, the officers engaged in drainage

बाजार आएं तो अपना थैल लाने की डाले आदत, पॉलीथिन प्रयोग किया तो कटेगा चालान

Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The effect of the ban was not visible, the officers engaged in drainage
झज्जर/बेरी। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर शुक्रवार से पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है। हालांकि प्रतिबंध के पहले दिन इसका कोई खास असर नजर नहीं आया। सामान्य दिनों की तरह बाजार में इनका प्रयोग हुआ, नगर परिषद की टीमें भी कहीं नजर नहीं आई, हालांकि नप अमला शहर में जलनिकासी में ही जुटा रहा। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए लोगों का भी जागरूक होना जरूरी है। जनसहयोग से ही ये संभव होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी पहले दिन झज्जर और बेरी शहर सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान्य दिनों की तरह चल रहा था। दुकानों पर पॉलीथिन में सामान दिया जा रहा था। नगर परिषद झज्जर व बेरी नगर पालिका की ओर से दुकानदारों और आमजन को जागरूक करने के लिए कोई जागरूकता अभियान नही चलाया गया और न ही कोई चालान काटा गया। झज्जर में पांच टीमों का गठन तो किया गया है, लेकिन ये टीमें शुक्रवार को पानी की निकासी में आई बाधाओं को दूर करने में जुटी रही।
विज्ञापन

यह लगेगा जुर्माना
100 ग्राम तक: 500 रुपये
101 से 500 ग्राम तक : 1500 रुपये
501 से 1 किलोग्राम तक : 3 हजार रुपये
5 किलोग्राम तक : 10 हजार रुपये
10 किलोग्राम तक: 20 हजार रुपये
10 किलोग्राम से ज्यादा पर : 25 हजार रुपये
ये चीजें हुई प्रतिबंधित
प्लास्टिक की डंडियों वाले इयर बड, गुब्बारा स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, लॉलीपॉप की डंडी, आइसक्रीम की डंडी, थर्मोकॉल के सजावटी सामान, प्लेट, कप, ग्लास, डोने, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, मिठाई के डब्बों पर लगने वाली पन्नी, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र, सौ माइक्रोन से नीचे के सभी बैनर प्रतिबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा पहला कर्तव्य है। इस लिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग पर आगे आकर प्रतिबंध लगाना होगा। हम स्वयं प्रतिबंध लगाएंगे तो हमारा वातावरण स्वच्छ होगा।
- नेहा गुलिया
प्लास्टिक की थैलियों व अन्य कई प्रकार पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है यह बढ़िया कदम है। प्रशासन की ओर से कई दिनों से प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम भी चलाई हुई है।
- शमसेर सिंह सांगवान।
सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की मुहिम में युवा वर्ग भी साथ दे रहा है। दुकानदारों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए आगे आने होगा।
- संदीप कुमार जांगडा।
आढ़ती वर्ग भी पॉलीथीन को खत्म करने में सरकार का सहयोगी है। हम खुद इसका प्रयोग नहीं करेंगे। प्लास्टिक से बहुत सी बीमारियां फैल रही हैं।
- ओमप्रकाश आढ़ती।
वर्जन
शनिवार को टीम बनाकर पॉलीथिन का यूज करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे जाएंगे। शुक्रवार को जेई छुट्टी पर था और मेरे पास दो चार्ज हैं। जिसमें शुक्रवार को फरूखनगर का दिन होने के कारण अभियान नहीं चल पाया।

- नरेश कुमार, सचिव नगर पालिका बेरी।
बारिश के कारण करीब 35 कर्मचारी पानी की निकासी में आई बाधाओं को दूर करने के जुटे रहे। इस वजह से चालान नहीं काट पाए। लोगों से भी आह्वान है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
- शशिकांत, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed