फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The dream of cattle-free India remains unfulfilled, with stray animals roaming the main roads.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैटल फ्री करने का सपना नहीं हुआ पूरा, मुख्य मार्गों पर घूम रहे बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The dream of cattle-free India remains unfulfilled, with stray animals roaming the main roads.
06jjrp06- रेलवे रोड पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद
झज्जर। जिला प्रशासन का शहर को कैटल फ्री करने का वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका। शहर के मुख्य मार्गों पर अब भी बेसहारा पशुओं की भरमार है। सबसे ज्यादा नंदियों की संख्या शहर की सड़कों पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। एजेंसी ने कई दिनों तक बेसहारा पशुओं को पकड़ा लेकिन शहर में बेसहारा घूम रहे नंदी को पकड़ने का काम नहीं किया। इस कारण अब भी सड़कों पर नंदियों की संख्या ज्यादा है। लगभग 100 से अधिक नंदी अलग-अलग क्षेत्र में घूमते रहते हैं। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लगभग एक हजार से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहे थे। अब तक शहर की सड़कों से लगभग 900 से अधिक गोवंश को पकड़ा जा चुका है। इसमें गाय के अलावा नंदी भी शामिल हैं। कई बार तो सड़क पर अचानक नंदी आ जाते हैं जिस कारण हादसा होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौशाला संचालक नंदियों को नहीं लेते जिस कारण शहर के अंदर नंदी घूम रहे हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर बने प्लाटों में भी नंदी बैठे रहते हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पिछले कई दिनों से गाय व अन्य पशु भी शहर की सड़कों पर ज्यादा हो गए हैं।

नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि नंदियों को गौशाला संचालकों से लेने से इन्कार कर दिया है। इस बारे में जिला उपायुक्त को भी मामला संज्ञान में लाया गया है कि कहीं इनको छोड़ने की व्यवस्था की जाए।

06jjrp06- रेलवे रोड पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद

06jjrp06- रेलवे रोड पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed