{"_id":"68b8acd71b136d14d90a7b9d","slug":"the-doctor-trapped-in-omaxes-lift-was-rescued-after-half-an-hour-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117215-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमैक्स की लिफ्ट में फंसे डॉक्टर आधे घंटे बाद निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमैक्स की लिफ्ट में फंसे डॉक्टर आधे घंटे बाद निकाला गया बाहर
Thu, 04 Sep 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : ओमैक्स जी प्ल्स थ्री की खराब लिफ्ट। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर की पॉश रिहाइशी सोसाइटी ओमैक्स में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। ओमैक्स की देखरेख करने वाली कंपनी शानवी के लोग शिकायतें सुनने के लिए फोन तक नही उठाते हैं।
अगर कोई व्यक्ति सोसाइटी की लिफ्ट में फंस जाता है तो घंटों तक उसे निकालने की कोई व्यवस्था तक नहीं होती है। ताजा मामला ओमैक्स जी प्लस थ्री सोसायटी का है।
यहां एक डॉक्टर लिफ्ट के अंदर फंस गए। अपने घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले डॉ. सुशील राणा सोसाइटी की लिफ्ट में चढ़े थे। लिफ्ट के ऑन होने के बाद थोड़ा सा नीचे जाकर लिफ्ट बंद हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया। इमरजेंसी बटन दबाने के बाद काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए और करीब आधे घंटे के बाद लिफ्ट खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया।
ऐसा सोसाइटी में कई बार हो चुका है। बुजुर्ग और बच्चों की हालत भी लिफ्ट में फंसने से बदहाल हो चुकी है। डॉ. सुशील राणा ने बताया कि लिफ्ट में पावर बैकअप की बैटरी खराब है जिसके कारण बिजली जाने पर भी लिफ्ट काम नहीं करती है।
लिफ्ट की मेंटेनेंस भी सही से नहीं हुई है जिसके कारण समय-समय पर लिफ्ट खराब हो जाती है।
सोसाइटी में न तो सफाई की सही व्यवस्था है और न ही पीने का साफ-पानी आता है। लोगों ने प्रशासन से ओमैक्स कंपनी और मेंटेंनेंस देख रही शानवी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।