फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The district will get the gift of development works worth Rs 155.37 crore today

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को आज मिलेगी 155.37 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The district will get the gift of development works worth Rs 155.37 crore today
झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को वर्चुअल माध्यम से (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा) तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व सात परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 155 करोड़ रुपये से अधिक की लागत इन परियोजनाओं से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी व जन सुविधाओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा सात परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिनसे क्षेत्र का रोड नेटवर्क मजबूत होगा। झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे। उनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है। इसके अलावा मोहनबाड़ी गांव में 1.26 करोड़ की लागत से तैयार हुए जलघर, सिराजवाला में 2.98 करोड़ की लागत से बने तालाब व पटौदी में 7.45 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


डीसी के अनुसार झज्जर से कोसली तक सडक़ मार्ग और बहादुरगढ़ से छारा तक सडक़ मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। बहादुरगढ़ से बादली सड़क मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। डीसी ने बताया की छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर रोड का भी सुधारीकरण होगा। उन्होंने बताया कि रोहद वाया सिदिपुर, लोवा खुर्द, नूना माजरा, महेंदीपुर, दाबोदा, सिलोठी तक सडक़ मार्ग की लागत से सुधारीकरण होगा। इसके अलावा एनएच-9 पर देहकोरा, लोहार हेड़ी, भैंसरू होते हुए एनएच 334बी तक सड़क मार्ग को भी चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करते हुए रोड़ नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इन परियोजनाओं को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed