{"_id":"67428343fb898cb2800cd9e4","slug":"the-direction-indicators-installed-on-the-roads-were-broken-at-some-places-and-covered-under-trees-at-some-places-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111230-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर लगे दिशा सूचक कहीं टूटे तो कहीं पेड़ों की ओट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर लगे दिशा सूचक कहीं टूटे तो कहीं पेड़ों की ओट में
Sun, 24 Nov 2024 07:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अगर आप बहादुरगढ़ के सेक्टर या गांवों से अनजान हैं और दिशा सूचक बोर्ड के भरोसे हैं तो समस्या होना तय है। क्योंकि बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड या तो गायब हैं या पेड़ों की ओट में हैं, या टूट चुके हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
बहादुरगढ़ में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास से पहले जहां संकेतक गायब हैं, वहीं बाईपास बाद संकेतक टूट कर घूम गए हैं। ऐसे में यह रात तो क्या दिन में भी नजर नहीं आएंगे। इसी तरह बालौर रोड पर लगे बोर्ड पेड़ों की ओट में हैं। यह नजर ही नहीं आते। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संंबंधित विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह हाल न केवल स्टेट हाइवे का है बल्कि संपर्क मार्गों पर तो कोई बोर्ड ही नहीं लगे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को बहादुरगढ़ के किसी गांव में जाना है और वह दिशा सूचक के सहारे चल रहे हैं तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी होगी। यह हाल कोई एक-दो मार्गों पर ही नहीं बल्कि अधिकतर स्थानों पर दिशा सूचक गायब है। शहर के सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अरोड़ा, आजाद अहलावत, विक्रम सिंह, परविंद कुमार का कहना है कि शहर की सड़कों पर दिशा सूचक बोर्ड एकाध स्थानों पर लगे हैं, लेकिन उनकी हालत दयनीय है। अधिकारियों को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए। ताकि लोगों को सड़कों पर सफर करते हुए आसानी हो सके।