फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the couple was shot

कुत्ते द्वारा किया गया शौच नाली में न डालने को लेकर विवाद, दंपती को मारी गोली

Tue, 05 May 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
the couple was shot
शहर के आर्य नगर में मंगलवार की सुबह पालतू कुत्ते द्वारा किए शौच को नाली में बहाने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने दूसरे पर फायर कर दिए। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आर्य नगर में खुली नाली में कुत्ते द्वारा किया गया शौच बहाने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। जब एक पक्ष ने इसका विरोध किया तो दूसरे ने उसके साथ गाली-गलोच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में विकास निवासी आर्य नगर ने बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले नवीन उर्फ सोनू व प्रवीण को जब उन्होंने खुली नाली में कुत्ते द्वारा किया गया शौच न बहाने की बात कही तो वे झगड़ा करने लगे और कुछ ही देर में उनका पिता ऋषिपाल भी आ गया। उन्होंने बताया कि नवीन के हाथ में पिस्तौल थी तो प्रवीण व ऋषिपाल के हाथ में लाठी थी। यह देखकर उसने अपने भाई संजू को आवाज लगाई तो घर के अंदर बैठे परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। उनके आते ही नवीन ने आंव देखा न तांव और हाथ में ली हुई पिस्तौल से फायर कर दिया। पिस्तौल से निकली गोली नवीन के हाथ को चीरती हुई उसकी पत्नी सुनीता को जा लगी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों द्वारा तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने विकास की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देते हुए अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गोली चलने की सूचना के बाद अपराध शाखा की टीमें भी सक्रिय हो गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed