फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The couple was assaulted by their neighbors; an FIR has been registered.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दंपती के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The couple was assaulted by their neighbors; an FIR has been registered.
झज्जर। गांव छुछकवास में दंपती के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव छुछकवास निवासी मनोज कुमार एफआईआर में बताया कि वह पथोलोजी सेंटर रेवाड़ी में चलाता है। वह चार दिन के लिए हिमाचल घूमने गया था। इस दौरान घर में रविवार को उसकी पत्नी सरला व बच्चे सुबह घर की साफ-सफाई कर रहे थे व गली की नाली भी साफ कर रहे थे। इस दौरान मोनू (नवीन) आया और पानी को रोका व ईंटों से नाली को ढक दिया। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ झगड़ा व गाली गलोच किया। उस समय सरला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। वह शाम को घर आया। इसके बाद वह स्नान कर रहा था और उसकी पत्नी गली में थी। इस दौरान मोनू (नवीन) और उसके पिता महाबीर आए और मोनू ने कुल्हाड़ी से उसकी पत्नी को मारने की कोशिश की। इसके बाद महाबीर, पत्नी भतेरी ने उसकी पत्नी को ईंट व डंडोंं से मारा। उसने झगड़े को सुलझाने की कोशिश की तो उसे मोनू, महाबीर और भतेरी ने ईंट व डंडो से मारा। इस दौरान उसके हाथ में चोटें आई। इसके बाद मोनू ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले पिता-पुत्र दोनाें ने उसको जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना बेरी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed