फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The complaint of the Samadhan camp was resolved without any solution.

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर की शिकायत का बिना निस्तारण कर दिया ‘समाधान’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The complaint of the Samadhan camp was resolved without any solution.
17jjrp08- बेरी काठ मंडी में किया गया अतिक्रमण। संवाद
बेरी। सरकार की ओर से जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की मुहिम उलट नजर आ रही है। क्योंकि बेरी एसडीएम कार्यालय में सप्ताह में दो दिन लगाए जाने वाले समाधान शिविर की जमीनी हकीकत दावों से उलट है। समाधान शिविर में आई एक समस्या का बिना निस्ताण के ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

समाधान शिविर की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर मंगलवार को उस समय गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया जब एक शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक निस्तारण किए बिना ही नगर पालिका द्वारा रिपोर्ट में समाधान हो गया दर्ज कर दिया गया। जब शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी ली तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

उसे बताया गया कि उनकी शिकायत का निस्तारण किया जा चुका है और रिपोर्ट में समाधान पूर्ण अंकित है। यह सुनकर शिकायतकर्ता भी हैरान रह गया। उसने कहा कि जब मौके पर कोई कार्य ही नहीं हुआ तो समाधान किस आधार पर दिखाया गया। उसने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बेरी निवासी ममता का कहना है कि उनका आरोप है कि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। 4 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में शिकायत दी थी कि काठमंडी में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया गया और आरा मशीन चलाकर परेशान किया जा रहा है।
पालिका सचिव की तरफ से रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हो गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। 5 जनवरी को शिकायतकर्ता ने गली में छज्जा मिलाकर अवैध रूप से निर्माण करने की शिकायत दी।

पालिका अधिकारियों ने बिना मौके का निरीक्षण किए रिपोर्ट में लिख दिया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया और समाधान हो गया।
काठमंडी में अतिक्रमण व गली में छज्जा मिलाकर अवैध रूप से निर्माण करने बारे समाधान शिविर से शिकायत मिली थी। काठमंडी में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था और अभी फिर शिकायत री-ओपन हुई है। जल्द शिकायकर्ता का समाधान कर दिया जाएगा।
- पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed