फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The committee should leave the tortoise and work at a fast pace: Ramesh

कमेटी कछुआ चाल छोड़कर तेज गति से कार्य करे : रमेश

Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The committee should leave the tortoise and work at a fast pace: Ramesh
बहादुरगढ़। केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा पर किसानों का धरना शनिवार को 66वें दिन भी जारी रहा। किसान हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई रमेश दलाल ने की। उन्होंने कहा कि मुआवजा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति के बावजूद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर बार-बार अड़चन डाल रहे हैं। वह अपनी जिम्मेदारी का ढंग से निर्वहन करने की बजाय मुख्यमंत्री की छवि को जनता में धूमिल कर रहे हैं। उनकी जिद के कारण किसान धरना चलाने पर मजबूर हैं और उनका काम धंधा ठप हो गया है। दलाल ने मुआवजे के लिए गठित कमेटी को कछुआ चाल को छोड़कर तेज गति से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

दलाल ने कहा कि इस संदर्भ में झज्जर के उपायुक्त शक्ति सिंह ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में एसडीएम बहादुरगढ़, एसडीएम बादली, डीआरओ झज्जर और पीडब्ल्यूडी बहादुरगढ़ के कार्यकारी अभियंता शामिल हैं। यह कमेटी तीन मार्च को अपनी रिपोर्ट देगी। दलाल ने सरकार से किसानों को उनकी जमीन का 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर डम्पी पहलवान डीघल, बीजे प्रधान, ओम साहब मांडोठी, दिलबाग दलाल, सोमबीर मांडोठी, सुजान सिंह, चिता पहलवान, बिजेंद्र मंडोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed