{"_id":"6965928dc61c7fdf6b002ed8","slug":"the-city-is-gripped-by-frost-temperatures-have-plummeted-and-the-cold-will-intensify-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130524-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पाले से पड़ा पाला...ठिठुरा शहर, और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पाले से पड़ा पाला...ठिठुरा शहर, और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
12jjrp21- पड्ड गया जाड्डा... पिछले कई दिनों से शीत लहर, कोहरा और ठंड जारी है। ऐसे में अब पाला भ
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर/बहादुरगढ़। सोमवार की सुबह पाला जमने के साथ हुई। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में फसलों व पेड़-पौधों पर पाला जमा हुआ नजर आया। माह का महीना चल रहा है। शीतलहर और कोहरे के साथ पाला भी जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी को रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा सुबह कोहरा छाया हुआ था। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर तक रही। दोपहर लगभग 12 बजे धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। पूरा दिन शीतलहर चलती रही। सुबह व शाम लोग अलाव व हीटर का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते नजर आए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 4 डिग्री पर रहा। बहादुरगढ़ में कोहरे के कारण सुबह के समय एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इसके कारण लोगों को दिल्ली जाने के लिए मेट्रो का सहारा लेना पड़ा। बहादुरगढ़ वासियों को अब कई दिनों से लगातार प्रदूषण से भी राहत मिल रही है। सोमवार को आसमान नीला नजर आया और चटक धूप रही। एक्यूआई 187 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी को शीतलहर और पाला जमने का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।