{"_id":"60e1f9688ebc3ed78150ce67","slug":"the-cards-were-printed-preparations-for-marriage-were-going-on-the-police-postponed-the-marriage-of-the-minor-jhjhar-news-rtk616093048","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छप चुके थे कार्ड, विवाह की चल रहीं थी तैयारियां, पुलिस ने टलवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के छप चुके थे कार्ड, विवाह की चल रहीं थी तैयारियां, पुलिस ने टलवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के घर में खुशियों का माहौल था, शादी के कार्ड छप कर वितरित किए जा रहे थे और शादी की तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग की शादी की तैयारियों को न सिर्फ रुकवा दिया बल्कि नाबालिग के परिजनों को शादी लड़की के बालिग होने के बाद करने के आदेश भी दिए। पुलिस के अनुसार लड़की जनवरी या फरवरी में बालिग हो जाएगी। उसके बाद उसकी शादी की जा सकेगी। वहीं नाबालिग ने लिख कर दिया है कि 18 साल की होने के बाद ही वह शादी करेगी।
साल्हावास थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार की तरफ से अपनी करीब साढ़े 17 साल की बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी की गई थी। शादी इसी माह की 18 तारीख के लिए तय की गई थी। इसके लिए कार्ड छपवा दिए गए थे और उन्हें बांटा भी जा रहा था। इसी बीच मामले की भनक किसी तरह बाल संरक्षण विभाग को मिल गई। विभाग ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ रामकरण टीम के साथ लड़की के गांव पहुंचे और उसके परिजनों से लड़की की उम्र संबंधित रिकॉर्ड मांगा। मौके पर पेश किए गए दस्तावेज में लड़की का नाबालिग होना पाया गया। उसी दौरान पुलिस ने लड़की के परिजनों को फिलहाल शादी बालिग तक टालने के आदेश दिए। लड़की की पुलिस ने सीडब्ल्यूसी से काउंसिलिंग करा कर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।
साल्हावास क्षेत्र में एक नाबालिग का विवाह उसके परिजनों ने तय किया है और शादी इसी माह 18 जुलाई को होनी है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लड़की के परिजन ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाए, जिससे यह साबित होता हो कि लड़की बालिग है। फिलहाल शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन
रामकरण, पुुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास