फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The car driver who stopped for defecation on KMP was robbed

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर शौच के लिए रुके कार चालक को लूटा

Fri, 14 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The car driver who stopped for defecation on KMP was robbed
बहादुरगढ़। केएमपी पर आसौदा के पास शौच के लिए रुके कार चालक से तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 11 हजार 130 रुपये लूट लिए। वारदात हिमाचल के हमीरपुर निवासी संदीपन शर्मा के साथ हुई है। वह राजस्थान के भिवाड़ी में कुसुम हेल्थ केयर में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह होली के त्योहार पर केएमपी के रास्ते अपने घर जा रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संदीपन शर्मा ने बताया कि वह बुधवार शाम को करीब छह बजे अपने बच्चों से मिलने के लिए राजस्थान से हमीरपुर के लिए निकले थे। जब वह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे केएमपी पर आसौदा के पास पहुंचे तो कार को साइड में खड़ी करके शौच करने लगे। इसी दौरान केएमपी के पास स्थित खेतों से तीन युवक आए और उनकी गर्दन पर पिस्तौल लगाकर कहा कि चुपचाप गाड़ी में बैठ जाओ नहीं तो मारकर खेत में फेंक देंगे।
विज्ञापन

संदीपन ने बताया कि वह धमकी से डर गया। उनके कहे अनुसार गाड़ी में बैठ गया। तीनों लड़के भी कार में बैठ गए। उन्होंने उनकी जेब से 11 हजार 130 रुपये निकाल लिए और कहा कि चुपचाप कार को लेकर जाओ और पीछे मत देखना। तीनों युवक कार से उतर गए और वह कार को लेकर सीधा चल पड़ा। खरखौदा टोल पर उसने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed