फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of Pooja, a woman who had gone out for a walk in Karnal, was found in Bahadurgarh Minor

Jhajjar-Bahadurgarh News: करनाल में सैर के लिए निकली महिला पूजा का शव बहादुरगढ़ माइनर में मिला

Sat, 12 Jul 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
The body of Pooja, a woman who had gone out for a walk in Karnal, was found in Bahadurgarh Minor
फोटो 52 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका पूजा के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। रोहद गांव के नजदीक एनसीआर माइनर में शुक्रवार को अर्द्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला करनाल की रहने वाली थी और मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने करनाल में नहर में कूदकर अपनी जान दी है। वह प्रतिदिन की तरह 9 जुलाई को सुबह साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकली थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

करनाल से लापता महिला का शव 120 किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ में रोहद गांव के पास एनसीआर माइनर में मिला। पहचान होने पर मृतका के परिजन बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार की सुबह आसौदा थाना पुलिस को एनसीआर माइनर में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार को महिला के शव की पहचान करते हुए मृतका के पति दीपक और अन्य परिजन बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान पूजा (35) निवासी सेक्टर-8 करनाल के रूप में की। मृतका का पति दीपक पेशे से डॉक्टर है। दीपक ने बताया कि पूजा प्रतिदिन की तरह 9 जुलाई को भी करनाल में अपने घर से सुबह सैर के लिए निकली थी। परिजनों को लगा कि वह कुछ समय बाद वापस आ जाएगी, लेकिन वह वापस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पूजा घर नहीं पहुंची तो वह उसे तलाशने के लिए निकल पड़े। रात तक भी जब पूजा नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी से पता चला कि पूजा एक ई-रिक्शा में बैठकर करनाल में हाइवे के नजदीक स्थित एक पार्क की तरफ गई है। दीपक ने बताया कि जब वह बाइक से जा रहा था तो पूजा उसे रास्ते मेें मिली थी। उसने साथ चलने के लिए भी कहा था लेकिन उसने मना कर दिया और कहा कि वह पैदल ही आ जाएगी।




प्रत्यक्षदर्शियों ने परिजनों को बताया महिला नहर में कूदी तो शुरू की तलाश

परिजनों ने बताया कि पूजा को तलाशते हुए वे पार्क की तरफ गए तो वहां पता चला कि पूजा पार्क से ई-रिक्शा में बैठकर नहर की ओर गई थी। लोगों ने परिजनों को बताया कि उसने नहर में छलांग लगाई थी। यह जानकारी मिलते ही परिजनों ने गोताखोरों को बुलाया और नहर में उसकी तलाश शुरू की। मगर 48 घंटों तक तलाशने के बाद भी पूजा का कोई सुराग नहीं लगा। 11 जुलाई को सुबह पूजा का शव करनाल से 120 किलोमीटर दूर रोहद एनसीआइ माइनर में मिला।





शुक्रवार को रोहद माइनर में मिले महिला के शव की पहचान पूजा निवासी करनाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थी। उसने नहर में छलांग लगाकर जान दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।

- अमित कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।

फोटो 52 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका पूजा के परिजन। संवाद

फोटो 52 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका पूजा के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed