फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The bodies found in JLN were identified as a loving couple from Sonipat district, the bodies handed over to relatives.

जेएलएन में मिले शवों की पहचान सोनीपत जिले के प्रेमी युगल के रूप में हुई, परिजनों को सौंपे शव

Mon, 24 Aug 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bodies found in JLN were identified as a loving couple from Sonipat district, the bodies handed over to relatives.
सामान्य अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। अकेहड़ी मदनपुर गांव के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिले युवक-युवती के शवों की पहचान सोनीपत जिला के एक गांव के प्रेमी युगल के रूप में हुई है। साल्हावास और सोनीपत की पुलिस ने दोनों के शव मृृतकों के परिजनों को सौंप दिए। सोनीपत पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के लोगों पर उनकी हत्या कर शवों को नहर में फेंकने का मामला दर्ज किया हुआ है। मोहाना पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों परिवारों और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। युवक और युवती परिवार में ही भाई-बहन लगते थे। उन्होंने घर से भाग कर रोहतक आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी। झज्जर के सामान्य अस्पताल पहुंचे दोनों के परिजनों ने एक दूसरे के परिजनों और रिश्तेदारों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

- जांच में सामने आएगी सच्चाई
मामले के जांच अधिकारी और मोहाना पुलिस थाने के अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी एसआई पूर्ण सिंह का कहना है कि उनके बयान पर ही मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मोहाना थाना के एक गांव से युवक-युवती 10 अगस्त को भाग गए थे। इसी बीच 21 अगस्त को पुलिस को एक युवक और युवती का शव झज्जर जिला के साल्हावास पुलिस थाना क्षेत्र के अकेहड़ी मदनपुर गांव के जेएलएन के पंप हाउस से बरामद हुआ है। इस सूचना पर मृतकों के परिजनों ने शवों की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों के परिजनों पर हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

10 अगस्त को घर से भागे थे, पुलिस को नहीं दी सूचना
एसआई पूर्ण सिंह का कहना है कि सोनीपत जिले के गांव से गए युवक-युवती 10 अगस्त को घर से भागे थे। लेकिन किसी के परिवार की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई। गांव का मामला होने के कारण उसे गांव में ही निपटाने की योजना चल रही थी। लेकिन युवक और युवती ने घर से भाग कर शादी रचा ली। पुलिस ने खुद दोनों के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो सबूत हाथ लगेंगे और जो सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे पर लगाए हत्या के आरोप
मृतक युवक की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे और युवती की हत्या लड़की पक्ष के लोगों ने की है। उसका आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसके घर पर आकर कहा था कि उन्होंने उसके बेटे को मार दिया है और कोई सुबूत भी उन्हें नहीं मिलेगा। उसने करीब नौ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि लड़की पक्ष के लोग युवक के परिजनों पर हत्या कर शवों को नहर में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल दोनों के परिजनों के खिलाफ हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया हुआ है। शवों की पहचान कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।

- पूर्ण सिंह, अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी, मोहाना, सोनीपत।
शवों की पहचान होने के बाद सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। साल्हावास पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम पहले ही करवा दिए थे। कागजी कार्रवाई करने के बाद सोनीपत पुलिस ने शव मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं।
- अनूप सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed