{"_id":"68e0127d279d12de5d026145","slug":"the-audience-was-mesmerized-at-the-poetry-conference-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117962-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कवि सम्मेलन में श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कवि सम्मेलन में श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
Fri, 03 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : कार्यक्रम में पहुंचे कवि। स्रोत संघ
- फोटो : भदैंया के भुलकी रेलवे ओवरब्रिज के पास पलटी अयोध्या से प्रयागराज जा रहा तीर्थयात्रियों से भरी बस।
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक भवन में वीरवार की रात अग्रवाल मैत्री संघ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। नैनीताल की युवा कवयित्री गौरी मिश्रा व कवयित्री बलजीत कौर ने कवि सम्मेलन में श्रोताओं को रोचक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यातिथि महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग की प्रधान मीना गुप्ता ने किया। संस्था से जुड़ी महिलाओं व किशोरियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कवि अनिल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल व कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने महाराजा अग्रसेन को भावपुष्प अर्पित करने व हास्य-व्यंग्य की कविताओं से गुदगुदाने के अलावा वीर रस व श्रंगार रस की कविताओं से अद्भुत समां बांधा। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मैत्री संघ के प्रधान अशोक गोयल, महासचिव सुनील बंसल, उपप्रधान कमल किशोर गोयल, कोषाध्यक्ष चंचल गर्ग, पूर्व प्रधान पवन जैन, नरेश बंसल, सत्यनारायण अग्रवाल, गजानंद गर्ग आदि मौजूद रहे।