फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tender for cleaning 15 roads of the city ended, garbage spread everywhere

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की 15 सड़कों की सफाई का टेंडर खत्म, जगह-जगह फैला कूड़ा

Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tender for cleaning 15 roads of the city ended, garbage spread everywhere
21jjrp15- बीकानेर चौक के पास मुख्य मार्ग पर पड़ा कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर की मुख्य सड़कों की सफाई का टेंडर 21 दिन पहले खत्म हो चुका है। नया टेंडर अभी नहीं हुआ है। ऐसे में शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरा फैला हुआ है।
टेंडर खत्म होने से सफाई का जिम्मा रोलकर्मियों पर आ गया है। इन कर्मियों पर पहले ही शहर के 19 वार्डों की सफाई का जिम्मा है। इस वजह से अब शहर में मुख्य सड़कों की प्रतिदिन सफाई का काम नहीं हो पा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों और गलियों में सफाई न होने के कारण कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में कुल 19 वार्ड हैं। इन वार्डों में रोल पर लगे कर्मचारियों की सफाई ड्यूटी लगी हुई है। रोल पर कुल 11 कर्मचारी हैं। इनमें से कई कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों पर काम करते हैं। लगभग 90 कर्मचारी ही सफाई का काम वार्डों में करते थे। पिछले 21 दिन से सफाई का टेंडर खत्म होने के कारण ठेकेदार के कर्मचारी काम नहीं कर रहे। उनकी जगह पर रोल पर लगे कर्मियों को लगाया गया है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था नहीं बिगडे़। उसके बावजूद व्यवस्था खराब हो रही है। मुख्य सड़कों की सफाई का काम सप्ताह में एक बार ही हो पा रहा है। इसके अलावा कई गलियों में भी सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर के मुख्य मार्ग कूडे़ के ढेरों से अटे पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया टेंडर होने में लगेगा समय : नगर परिषद की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों की सफाई को लेकर टेंडर लगाया हुआ है। यह टेंडर इस बार पांच साल के लिए लगाया गया है। ऐसे में टेंडर खुलने में अभी कुछ दिन का समय लगेगा। टेंडर खुलने के बाद भी एक से दो माह प्रक्रिया पूरी करने में लग जाते हैं। ऐसे में तब तक शहर की सफाई व्यवस्था चरमराती ही नजर आएगी।

21jjrp15- बीकानेर चौक के पास मुख्य मार्ग पर पड़ा कूड़ा। संवाद

21jjrp15- बीकानेर चौक के पास मुख्य मार्ग पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed