फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temporary extension of Madar-Rewari-Madar Special train up to Rohtak; will also halt at Jhajjar.

Jhajjar-Bahadurgarh News: राहत की टपकीं बूंदें, सड़कों पर पानी का सैलाब

Thu, 02 Jul 2026 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Temporary extension of Madar-Rewari-Madar Special train up to Rohtak; will also halt at Jhajjar.
-फोटो 84 : शहर के धर्म विहार में बारिश के भरे पानी के बीच से स्कूटी पर सवार होकर गंतव्य की ओर ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच वीरवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। वहीं कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 6: 45 बजे शुरू हुई बारिश तकरीबन 9 बजे तक होती रही। चार एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की कई निचली कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। वीरवार सुबह लोग सोकर उठे तो काले बादल छाए थे। करीब पौने सात बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई और देखते ही देखते बारिश तेज हो गई।
विज्ञापन

वहीं सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को बारिश के कारण रास्ते में रुकना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालकों ने मेट्रो ट्रैक और दुकानों के शेड के नीचे खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार करते रहे। शहर के मुख्य बाजारों और कई कॉलोनियों में गलियां पानी से लबालब हो गईं। इनमें धर्म विहार, विवेकानंद नगर, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, सेक्टर-6, बराही फाटक आदि रहे। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर नालियों का पानी भी सड़कों पर आ गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। पार्कों और सड़कों पर भी मौसम का आनंद लेने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि वीरवार को 4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 4 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर जारी रहने पर तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed