फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tell your children about good and bad touch: Poonam

अपने बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में बताएं : पूनम

Sun, 19 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Tell your children about good and bad touch: Poonam
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यू के इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार में गुड और बैड टच के बारे में बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय की इंचार्ज राजबाला मुख्य अतिथि रहीं। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, उन्हें अपने शरीर के अंगों को लेकर जिज्ञासा होने लगती है। ऐसे में बच्चों को बताना जरूरी है कि शरीर के कई अंग ऐसे हैं, जिन्हें छूने का अधिकार सिर्फ उन्हें है, किसी और को नहीं। जब कोई व्यक्ति इस तरह से छूता है कि आप इससे असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है, यह बैड टच कहलाता है।
विज्ञापन

वहीं, अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्ट छूने का प्रयास करता है, यह भी बैड टच होता है। संस्था सेवा ट्रस्ट से नरेंद्र कुमार बताया कि अगर किसी विद्यार्थी के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो वह अपने माता पिता अथवा अध्यापक को बताएं या सरकार की तरफ से चलाई गई चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस अवसर पर मास्टर सुखबीर, प्रवीण, विकास कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed