फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tehsildar returns to work after four days of strike, 28 registrations take place

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे तहसीलदार, 28 रजिस्ट्रियां हुई

Wed, 11 Feb 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar returns to work after four days of strike, 28 registrations take place
फोटो-54: बहादुरगढ़ के तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। चार दिन तक चली हड़ताल के बाद बुधवार को तहसीलदार काम पर लौट आए। बुधवार को 28 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां संपन्न कराई गईं। हड़ताल के कारण पिछले चार दिनों से संपत्ति खरीद-फरोख्त का काम पूरी तरह ठप पड़ा था।
विज्ञापन

पोर्टल पर करीब 160 रजिस्ट्रियां और भी लंबित थीं, जिन्हें अब स्वीकृति दे दी गई है। तहसीलदार सुदेश ने बताया कि अब ये सभी रजिस्ट्रियां नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए क्लियर कर दी गई हैं। अब वे किसी भी कार्यदिवस पर रजिस्ट्री कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने के साथ ही शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, इंतकाल (म्यूटेशन) और राजस्व संबंधी अन्य कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। इन सेवाओं के बंद रहने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सुदेश ने बताया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
लोगों ने ली राहत की सांस
हड़ताल समाप्त होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। रोहतक निवासी सुमित्रा ने बताया कि हड़ताल के कारण उसके फ्लैट का एग्रीमेंट पंजीकृत नहीं हो पा रहा था। हड़ताल समाप्त होते ही बुधवार को यह एग्रीमेंट पंजीकृत हो गया। वहीं वडोदरा की रहने वाली पदमा कई दिन से दिल्ली में रह रहीं थीं। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से परेशान थी। अब बुधवार को उसके फ्लैट का एग्रीमेंट हुआ है। इससे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed