{"_id":"644ec82fcccf6ad07b025ffb","slug":"teenagers-and-youth-drowned-in-the-canal-jhjhar-news-c-17-1-139346-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नहर में डूबे किशोर और युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नहर में डूबे किशोर और युवक
Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। अलग-अलग स्थानों पर करियर लिंक चैनल नहर (सीएलसी) व जवाहर लाल नेहरू चैनल नहर में युवक व किशोर डूब गए। परिजनों को मामले का पता लगा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। परिजन व अन्य परिचित नहर में युवक व किशोर की तलाश कर रहे हैं। रात आठ बजे तक प्रशासनिक अमला गोताखोरों को बुलाने का प्रयास कर रहा था।
देव नगर निवासी अमन (23) अपने चचेरे भाई आशीष व साथी गढ़ी ब्राह्मणान निवासी शुभम के साथ रविवार शाम को कैरियर लिंक चैनल नहर (सीएलसी) में गांव महलाना के पास नहाने गए थे। इसी दौरान अमन अचानक पानी के तेज बहाव में डूब गया। उनके साथ चचेरे भाई व दोस्त ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही प्रशासन को भी सूचित किया गया। परिजन व देव नगर से अन्य परिचित भी नहर पर पहुंच गए। देर रात तक युवक की तलाश जारी थी। पुलिस व प्रशासन की टीम ने गोताखोरों को तलाश के लिए बुलाया है। हालांकि रात आठ बजे तक गोताखोर नहीं पहुंच सके थे। नहर में अपने स्तर पर परिजन व परिचित युवक की तलाश कर रहे हैं।
वहीं गन्नौर के बजाना कलां के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) चैनल नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर पैर फिसलने से डूब गया। खुबडू झाल चौकी इंचार्ज एसआई रविंद्र ने बताया कि बजाना खुर्द निवासी यश (14) अपने दोस्तों के साथ बजाना कला के पास से गुजर रही नहर में नहाने आया था। जब वह नहर में उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। यश के दोस्तों ने गांव में पहुंच कर यश के घरवालों को उसके डूब जाने की जानकारी दी। सूचना के बाद चौकी से एएसआई सुखबीर, हवलदार अमित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यश को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन देर रात तक यश का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
भोंडसी पुलिस अकादमी से बुलाए गोताखोर
यश को तलाश करने के लिए पुलिस ने दमकल विभाग के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर भोंडसी पुलिस अकादमी से गोताखोरों को बुलवाया है। रात साढ़े आठ बजे तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। ग्रामीणों की मदद से यश को ढूंढने के प्रयास जारी है। नहर के पानी को कम करवाने के लिए ग्रामीणों ने सांसद रमेश कौशिक, भाजपा नेता देवेंद्र कादियान व अन्य नेताओं से संपर्क किया है।