{"_id":"b98272959fd0e9665b1fc3427defde9d","slug":"teenage-through-on-track-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर ट्रैक पर फेंका किशोर का शव, ट्रेन से दो हिस्सों में कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर ट्रैक पर फेंका किशोर का शव, ट्रेन से दो हिस्सों में कटा
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोर की कहीं पर पहले हत्या की गई और बाद में उसके शव को हादसा दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर डाल
विज्ञापन
दिया। किसी ट्रेन से उसके शव के दो हिस्से हो गए।
सोमवार की सुबह जब बहादुरगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस को रेलवे टै्रक पर बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो यहां से पुलिस अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मौत संदिग्ध नजर आई।
जब रोहतक पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें उसकी मौत का कारण गला घोंटने से हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी अमरनाथ का कहना है कि या तो बच्चे का रस्सी से या फिर किसी कपड़े से पहले गला घोंटा गया और बाद में उसके शव को डाउन लाइन पर डाला गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त के लिए प्रदेश सभी पुलिस स्टेशनों के अलावा आसपास के राज्यों से भी गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है और बाद में हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर डाल दिया।
राजकीय रेलवे थाना बहादुरगढ़ के अधीन आने वाले सांपला रेलवे स्टेशन के पास रेल टै्रक पर एक किशोर का शव कटा हुआ मिला। मृतक बच्चे के शरीर पर कई रंग की लाइनदार टी-शर्ट व सफेद रंग का पायजामा है और पांव में फ्लोटर के सेंडल हैं।
-----------------------------