फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Technical problem in X-ray machine at Civil Hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन में आई तकनीकी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Technical problem in X-ray machine at Civil Hospital
11jjrp15- सिविल अस्पताल में एक्सरे के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
झज्जर। सिविल अस्पताल में सोमवार को एक्सरे मशीन में तकनीकी दिक्कत आ गई जिस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। मरीज घंटों तक एक्सरे के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन उनको वापस बेरंग लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है, लेकिन कुछ समय से इसमें बार-बार खराबी आ जाती है। सोमवार को भी मशीन में तकनीकी खामी आ गई, जिस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तरफ से एक्सरे लिखे गए थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। ऐसे में मरीजों को मंगलवार को आने के लिए बोला गया। जिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत थी, उन्होंने बाहर से एक्सरे कराकर डॉक्टर को दिखाया। मरीज के साथ आए शिवम ने बताया कि वह सुबह अपने भाई को दिखाने के लिए आया था। डॉक्टर ने पैर का एक्सरे करने के लिए बोला, लेकिन मशीन खराब होने के कारण एक्सरे नहीं हो सका। अब मंगलवार को आना पडे़गा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed