फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Technical fault in the line, power failure for six hours

लाइन में आई तकनीकी खराबी, छह घंटे बिजली गुल

Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in the line, power failure for six hours
शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम के सामने स्थित 33 केवी पावर हाउस की लाइन में तकनीकी खराबी के कारण शहर के करीब आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे से प्रभावित है। इसकी वजह से लोगों को बिजली की समस्या से दो-चार होना पड़ा। बुधवार की शाम करीब चार बजे बिजली गुल होने के कारण लोगों के बिजली से होने वाले काम काज पूरी तरह प्रभावित हो गए थे। वहीं पेयजल आपूर्ति रात 10 बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम को पावर हाउस की लाइन को ठीक करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

पावर हाउस की लाइन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। कर्मचारियों बिजली निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और लाइन को ठीक कराने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर, सामान्य अस्पताल, किला कॉलोनी, मॉडल टाउन, पुराना बस स्टेंड क्षेत्र, पालिका बाजार, छिकारा चौक, स्टेडियम क्षेत्र, आर्य नगर, आदर्श नगर, ग्वालीशन रोड व आसपास लगते पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने 33 केवी के पावर हाउस की लाइन में खराबी के कारण बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। इसे ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - अनिल कुमार, जेई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed