फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Team formed under the leadership of ASP Badli to solve the blind murder case soon

ब्लाइंड मर्डर के मामले को जल्द सुलझाने के लिए एएसपी बादली के नेतृत्व में बनाई टीम

Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Team formed under the leadership of ASP Badli to solve the blind murder case soon
गांव छारा में बिजेंद्र उर्फ मटरू की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने और उसकी गाड़ी को छीन कर फरार हो जाने की वारदात का खुलासा करने और हत्यारों को पकडने के लिए एसपी राजेश दुग्गल ने बादली के एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को हुई वारदात की सूचना पर एसपी झज्जर दुग्गल गांव छारा में मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर उन्होंने स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों से वारदात की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान बादली के एएसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी राहुल देव, आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल, बादली थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, लाइनपार थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नरसिंह, झज्जर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी दुग्गल ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए उपरोक्त मामले की गहन जांच करने और वारदात के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए। मामले को जल्द से जल्द सुलझाने और वांछित दोषियों को पकडने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी आसौदा, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ और साइबर सेल की टीम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसौदा थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि हत्या की इस वारदात के दोषियों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो वह थाना प्रभारी आसौदा के मोबाइल फोन नंबर 8930500630 अथवा पुलिस चौकी प्रभारी मांडोठी के मोबाइल नंबर 8930500629 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed