फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teachers opposed the order to write teacher diary on MIS portal

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षकों ने एमआईएस पोर्टल पर टीचर डायरी लिखने के आदेश का किया विरोध

Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers opposed the order to write teacher diary on MIS portal
17jjrp08- लघु सचिवालय पार्क में आनलाइन डायरी लिखने के विरोध में प्रदर्शन करते वि​भिन्न ​शिक्षक 
झज्जर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा शारीरिक शिक्षक के सदस्यों ने वीरवार को लघु सचिवालय पार्क में एकत्रित होकर एमआईएस पोर्टल पर टीचर डायरी लिखने के आदेशों का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक डायरी लिखने के आदेश अव्यवहारिक एवं अध्यापक के समय को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं है। इन आदेशों को लागू करने से पहले जमीनी स्तर पर अलग-अलग संभावनाओं को देखना एवं अध्यापक संगठनों से इस बारे में विचार-विमर्श करना चाहिए था। इसलिए हम शिक्षक डायरी के डिजिटल करण के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करते हैं और ऑफलाइन शिक्षक डायरी को बनाए रखने की मौजूदा प्रथा को जारी रखने का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन

विगत में पत्र के माध्यम से और आज जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि शिक्षक डायरी को एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्णय की समीक्षा करें। यदि इन आदेशों को लागू किया जाएगा तो हसला संगठन उसका विरोध करेगा। हसला के जिला प्रधान कुलदीप नेहरा ने बताया कि निदेशालय की एकेडमिक सेल ने पहले भी इस तरह के डिजिटल करण से संबंधित कई आदेश निकाले हैं, जिनके परिणाम शून्य रहे हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सतपाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग पहले से ही शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में सारा साल व्यस्त रखता है। इसी कड़ी में ऑनलाइन डायरी लिखने में शिक्षक को काफी समय व्यर्थ करना पड़ेगा, जिससे इसके शिक्षण प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed