फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Taking two hours to travel a 20 minute journey

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 मिनट का सफर तय करने में लग रहे दो घंटे

Tue, 03 Sep 2024 06:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Taking two hours to travel a 20 minute journey
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाला टीकरी बॉर्डर से मुख्य रास्ता है। यहां से नांगलोई तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 9 की हालत वाहन चलने ही नहीं बल्कि पैदल चलने लायक भी नहीं है। इस मार्ग से 20 मिनट के रास्ते को तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। टीकरी गांव के ग्रामीणों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सड़क की हालत सुधारने को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर से लेकर नांगलोई तक यह मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह टूट चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। साथ ही वाहनों को भी भारी नुकसान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में संजय चौधरी, विकास कुमार, सत्यवान, संदीप, हरिचरण गुप्ता, अरविंद, हरीश चंद्र दराल, आशीष, अमित, मुन्नालाल, विशाल, अरमान, नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकरी बार्डर से लेकर टीकरी कलां और नांगलोई, मुंडका तक एनएच 9 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। टीकरी बार्डर से टीकरी कलां तक तो इस मार्ग की सर्विस लेन भी जर्जर हो चुकी है। यहां पर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के कोई प्रबंध नहीं हैं। सड़क व सर्विस लेन पर जलभराव से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे हर रोज गहरे होते जा रहे हैं। पानी भरा होने से यह पता नहीं चलता कि गड्ढे की गहराई कितनी है। इस कारण कई बार इन गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं, जिससे वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी न तो नालों की सफाई कर रहे हैं, जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है और ना ही सड़क में बने गड्ढों को भर रहे हैं। नालों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि हर साल वर्षा के समय बरसाती व दूषित पानी राजमार्ग व उसकी सर्विस लेन पर भर जाता है। टीकरी बार्डर पर स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी पानी से होकर स्कूल से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed