{"_id":"66c680da5c91737627095775","slug":"take-immediate-action-on-complaints-of-violation-of-code-of-conduct-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113005-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें
Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आगामी विधानसभा चुनाव को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मचारियों की तैनाती पर चर्चा की गई। डीसी ने कहा सभी विभाग चुनाव ड्यूटी के लिए अपनी कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी की जानकारी पूरी गंभीरता के साथ त्रुटि रहित भेजें। डीसीपी शशांक कुमार साव, एसडीएम रविंद्र यादव, डीएमसी परवेश कादयान, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ निशां तंवर, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहें
कोई भी नया कार्य व टेंडर नहीं होगा
डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी नए विकास कार्य की शुरुआत ना करें और ना ही किसी कार्य का टेंडर करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य आचार संहिता लगने से पूर्व शुरू हो चुके हैं, वह प्रगति पर रहेंगे। इसके अलावा कोई नया विकास कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में तैनात स्टाफ का मतदान सुनिश्चित करें
डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले स्टाफ का मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी कर रहे स्टाफ को फॉर्म 12 व 12 ए के जरिये मतदान की सुविधा होगी। जिले से बाहर के कर्मचारी बैलेट पेपर के जरिये मतदान कर सकेंगे। इन कर्मचारियों लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
सेक्टर सुपरवाइजर क्षेत्र का निरीक्षण करें
डीसी ने कहा कि सभी सेक्टर सुपरवाइजर की जल्दी संबंधित एसडीएम मीटिंग लेंगे। सभी सेक्टर अपने क्षेत्रों का गहनता के साथ दौरा करें ताकि क्षेत्र से सही से वाकिफ हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी एफएसटी व एसएसटी टीमें पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करें। चुनाव आयोग द्वारा सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है।