फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Take departmental action against the District Elementary Education Officer

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ करें विभागीय कार्रवाई

Sat, 01 Jul 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Take departmental action against the District Elementary Education Officer
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में शुक्रवार को परिवेदना समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कई अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हालांकि एक बार तो उन्होंने यहां तक कहा कि डीईईओ को निलंबित करो।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रवीण कुमार पुत्र राजपाल सिंह गांव एमपी माजरा तहसील बेरी जोकि वायुसेना में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मंत्री को बताया कि उनके बेटे का नाम मोक्ष है, जो कि कक्षा चार में पढ़ाई कर रहा है, जिसका दाखिला उसने सेंट फ्रांसिस स्कूल रोहतक रोड बिरधाना में कक्षा तीसरी में करवाया था। वह वहां पढ़ाई कर रहा था, लेकिन पारिवारिक कारणों की वजह से 11 जुलाई 2022 को स्कूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उस समय स्कूल स्टाफ की ओर से 12 जुलाई 2022 को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दे दिया गया था। उसके बाद उसने दाखिला आईजी इंटरनेशनल स्कूल बाघपुर बेरी में करवाया, जिसका दाखिला नंबर 567 है। शिकायतकर्ता प्रवीण ने बताया कि उस समय उसने ऑफलाइन प्रमाण पत्र जमा करवाया था। स्कूल में दाखिला करते समय ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं मांगा और उसने अपने पुत्र का दाखिला अपने घर के नजदीक गांव के ही ठाकुरद्वारा स्कूल में करवाया है। अब नए विद्यालय वाले स्कूल में ऑनलाइन प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। उन्होंने सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश व उपायुक्त शक्ति सिंह को बताया कि ऑफलाइन प्रमाण पत्र आईजी इंटरनेशनल स्कूल बाघपुर में उन्हें दे दिया और बोले की जैसा प्रमाणपत्र दोगे हम वैसा ही प्रमाण पत्र आपको दे देंगे।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि आईजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन ने कहा कि जो कुछ करना है कर लो जहां जाना है जा सकते हो, मैं किसी से नहीं डरता। उसने परिवेदना समिति में अपनी शिकायत दर्ज की है। प्रवीण ने बताया कि वह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से भी कई बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इस सभी परिवाद को सुनकर मंत्री ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त शक्ति सिंह ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को तलब किया और सवाल-जवाब किए तो प्रमाण पत्र देने संबंधी जवाब सही से न दे पाने पर फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व स्कूल की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं।
-शक्ति सिंह, उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed