{"_id":"579f9ce94f1c1b63242b9438","slug":"tacher-protest-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों ने काली पट्टी लगा कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों ने काली पट्टी लगा कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शिक्षा प्राध्यापकों ने सोमवार को खंड स्तरीय खेलों के संचालन में काली पट्टी लगा कर सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार अपनी गलत नीतियों में बदलाव नहीं करती है तो शारीरिक शिक्षक संघ हरियाणा इसका प्रदेश स्तर के खेलों में भी जोरदार विरोध करेगी।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक संघ हरियाणा के बहादुरगढ़ खंड प्रमुख धर्मबीर सिंह ने बताया की प्रदेश सरकार ने शारीरिक शिक्षकों को कक्षा 6 से 8 में समायोजित करने का निर्णय लिया है। जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा की सरकार की इस गलत नीति से कक्षा 9 से 12 का खेल समाप्त होने की कगार पर आ जाएगा। जो असल हुनर इस श्रेणी से निकल कर आ रहा है वह बिल्कुल समाप्त हो जाएगा। खंड के सभी शारीरिक शिक्षकों ने सोमवार को हाथों पर काले बिल्ले लगा कर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा की यदि सरकार इस फैसले को जल्द ही वापस नहीं लेती है तो सभी शारीरिक शिक्षक प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन