{"_id":"61abc05942eedb203d5b3a73","slug":"t20-cricket-district-administration-defeated-apcpl-ceo-eleven-jhjhar-news-rtk631784168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 क्रिकेट : जिला प्रशासन ने एपीसीपीएल सीईओ इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 क्रिकेट : जिला प्रशासन ने एपीसीपीएल सीईओ इलेवन को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिला प्रशासन, झज्जर की टीम ने शनिवार को उपायुक्त श्याम लाल पूनिया के नेतृत्व में एपीसीपीएल सीईओ इलेवन को टी-20 क्रिकेट मुकाबले में छह विकेट से हराया। अरावली पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड परिसर में खेले गए मुकाबले में एसपी झज्जर वसीम अकरम को 53 रन नाबाद बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसपी ने अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े।
एपीसीपीएल सीईओ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम ने दो विकेट गंवा कर जिला प्रशासन की टीम के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि टीम के दो खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट भी हुए। जिसके जवाब में डीसी श्याम लाल पूनिया के नेतृत्व में खेलने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। मेजबान टीम की ओर से अमित हुड्डा ने सर्वाधिक 69 रन व मुकेश मीणा ने 36 रन बनाए। जिला प्रशासन की टीम की ओर से डीएसपी नरेश कुमार ने एक विकेट लिया। वही मेजबान टीम के नवीन यादव ने हिट विकेट हुए।
जिला प्रशासन की टीम की ओर एसपी वसीम अकरम ने 53 रन, एसई फैजल इब्राहिम ने 35 रन के साथ ही रोहित व नवीन ने 12-12 व डीसी श्याम लाल पूनिया ने 10 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। मेजबान टीम की ओर से नवीन यादव ने दो, प्रवीण और रितेश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मेजबान टीम के कप्तान एवं सीईओ सोमेश कुमार ने विजेता टीम के कप्तान एवं डीसी श्याम लाल पूनिया को विनर्स ट्रॉफी भेंट की और मैन ऑफ द मैच एसपी वसीम अकरम को सम्मानित किया। एपीसीपीएल ग्राउंड में बड़ी संख्या पावर प्लांट में काम करने अधिकारी व कर्मचारी सपरिवार मैच देखने पहुंचे थे। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, बेरी के एसडीएम रविन्द्र कुमार, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, एनटीपीसी से सजल मोहिने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।