फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   swindled under the pretext of getting a credit card issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 1.59 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
swindled under the pretext of getting a credit card issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ में मोबाइल की दुकान चलाने वाले रोहद गांव निवासी ललित कुमार के साथ क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 1.59 लाख की ठगी हो गई। साइबर ठगों ने युवक को फोन कर खुद को एक बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद उसके पुराने क्रेडिट कार्ड से करीब 1.59 लाख रुपये की राशि निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना झज्जर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बहादुरगढ़ में मोबाइल की दुकान चलाता है। गत 18 जुलाई को उसने वेबसाइट पर लॉगिन कर नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड के लिए उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही उसने भेजे गए लिंक को खोला और प्रक्रिया पूरी की तो उसके मोबाइल पर पुराने क्रेडिट कार्ड से कुल 1,59,694 रुपये कटने के मैसेज आने लगे। ठगी का पता चलते ही उसने तत्काल अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed