फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Swift collides with a tree in Nayagaon, driver dies

Jhajjar-Bahadurgarh News: नयागांव में पेड़ से टकराई स्विफ्ट, चालक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Swift collides with a tree in Nayagaon, driver dies
बहादुरगढ़। नयागांव में वीरवार की रात एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे के लिए एक कार चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी वैगनआर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है। यह गांव मांडोठी का रहने वाला था। पुलिस को दी शिकायत में सोलधा के निवासी हिमांशु का कहना है कि वीरवार की रात को वह अपनी बाइक से गांव जा रहा था। नयागांव बाईपास चौक पर उसके मामा का लड़का सुधीर मिल गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वे सोलधा की ओर चल दिए। सुधीर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में था। रात करीब पौने 11 बजे जब हम नयागांव में पहुंचे तो सामने से एक वैगनआर कार हमारी तरफ आई और सुधीर की कार से हल्की टकरा गई। उसे बचाने के चक्कर में सुधीर ने गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सुधीर को काफी चोट आई। उसे अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हिमांशु का कहना है कि यह हादसा वैगनआर चालक की वजह से हुआ है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक सुधीर विवाहित था और खेती बाड़ी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed