फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sweety from Hisar won in free style, Manish from Kurukshetra won in Greco Roman.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्री स्टाइल में हिसार की स्वीटी, ग्रीको रोमन में कुरुक्षेत्र के मनीष ने बाजी मारी

Sun, 14 Jan 2024 04:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sweety from Hisar won in free style, Manish from Kurukshetra won in Greco Roman.
: कुश्ती प्रतियोगिता में जौहर दिखाते पहलवान।
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 के नजदीक स्थित सेंट एंथोनी स्कूल प्रांगण में हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से हरियाणा सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के सभी जिले के पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा उपस्थित रहे। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने बताया कि प्रतियोगिता के फ्रीस्टाइल वर्ग में 50 किलोग्राम में प्रथम स्थान स्वीटी हिसार, दूसरा स्थान रोहतक की तनू ने और 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान कीर्ति पानीपत ने, दूसरा स्थान हिमांशी सोनीपत ने, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की ज्योति पहले, यमुनानगर की बबली दूसरे, 57 किलोग्राम में प्रथम स्थान शिल्पा रोहतक ने, दूसरा स्थान काजल रोहतक ने प्राप्त किया। वहीं 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पर नीतिका रोहतक रही। दूसरा स्थान अंजलि रोहतक ने पाया। 62 किलोग्राम में प्रथम स्थान सविता रोहतक, 65 किलोग्राम में प्रथम स्थान अंतिम रोहतक, दूसरा स्थान सीटू जींद, 68 किलोग्राम में सारिका सोनीपत ने प्रथम स्थान, रोहतक की खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 72 किलोग्राम में पूजा हिसार ने प्रथम स्थान, 76 किलोग्राम में रितिका रोहतक ने पहला स्थान पाया। ग्रीको रोमन कैटेगरी के 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान मनीष कुरुक्षेत्र ने, दूसरा स्थान अभिषेक फतेहाबाद ने, 60 किलोग्राम में प्रथम स्थान मोहित सोनीपत, दूसरा स्थान अनिल मोर हिसार ने पाया। 63 किलोग्राम में प्रथम सनी झज्जर व दूसरा स्थान दीपांशु झज्जर ने प्राप्त किया। 67 किलोग्राम में प्रथम स्थान पर हिमांशु जींद रहा। 72 किलोग्राम में प्रथम अजय सोनीपत व दूसरा स्थान आकाश सोनीपत ने हासिल किया। हरियाणा कुश्ती जिला हिसार के सचिव संजय उमरा भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए और पहलवानों का मनोबल बढ़ाया। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. राकेश सिंह ने पहलवानों व कोच का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed