फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sweepers performed a sweep

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मियों ने किया झाडू प्रदर्शन

Tue, 18 Apr 2023 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
sweepers performed a sweep
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाड़ू प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन राव तुलाराम पार्क से शुरू होकर मांडोठी बाजार, मेन बाजार व दिल्ली-रोहतक रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। यहां कर्मचारियों ने नगर परिषद चेयरपर्सन के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। उधर इकाई सदस्य अजय, सोनू, पिंकी, मोनू, राजेश व सुनीता ने भूख हड़ताल कर रोष जताया। ईकाई प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं, मगर उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो हरियाणा सरकार व प्रशासन के खिलाफ 20 अप्रैल को शहर में चम्मच व थाली लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राजपाल ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन व जिला प्रशासन को हमने 20 मार्च को अपने आंदोलन नोटिस दिया था, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें दोबारा हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने चेताया कि अगर 10 दिन के अंदर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार और प्रशासन की होगी। ऐसे में समय से पहले कर्मचारियों का मांगों का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 8 जनवरी 2023 को 4298 सफाई कर्मचारी, 68 सीवर मेन का पत्र जारी हुआ था। कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी देने का भी पत्र जारी हुआ है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों का ईपीएफ उनके खातों में जमा करवाने, सभी ठेके पर लगे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाने की मांग की। राजपाल ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 29 अक्टूबर हुए समझौते को हरियाणा सरकार पूर्ण रुप से लागू करें नहीं तो पूरे प्रदेश के अंदर अपनी मांगों को लेकर 9 व 10 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका पूरे प्रदेश के अंदर आंदोलन नोटिस देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई सचिव कुलदीप, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, कौशल अध्यक्ष संदीप, ऑडिटर राजेश, संगठन सचिव अमित, सुनीता, जिला ऑडिटर संदीप, शकुंतला, मनोज, राखी आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed