फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Swavalamban fair from today, handicraftsmen will show their skills

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वावलंबन मेला आज से, हस्तशिल्पी दिखाएंगे अपना हुनर

Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Swavalamban fair from today, handicraftsmen will show their skills
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र में पांच दिवसीय स्वावलंबन मेला वीरवार से शुरू होगा। यह मेला 26 अगस्त तक चलेगा। इसमें विभिन्न कलाओं के 50 से अधिक हस्तशिल्प अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्वावलंबन मेला बहादुरगढ़-2024 का आयोजन सिडबी (भारत के लघु उद्योग विकास बैंक) ने प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रुडफ बहादुरगढ़ के सहयोग से किया है। यह संगठन नाबार्ड के सहयोग से हर वर्ष दीपावली से पूर्व 10 दिवसीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन करता है, जिसमें हजारों कला प्रेमी पहुंचते हैं। ये कला प्रेमी न केवल विभिन्न प्रकार की कलाओं का अवलोकन करते हैं बल्कि शिल्पियों की कृतियों को खरीदते भी हैं। मेले के बारे में सिडबी के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र जैन और प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिल्पगुरु राजेंद्र बोंदवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में मेले के संबंध में जानकारी दी। यह मेला नेशनल अवार्डी महाबीर प्रसाद बोंदवाल के संयोजन में होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देना है। इस मेले में सिडबी के विशेषज्ञ शिल्पियों को उनके उत्पादों की सही मार्केटिंग के कारगर तरीके बताएंगे। इस मौके पर शिल्पगुरु राजेंद्र प्रसाद, डा. राजेंद्र जांगड़ा, नरेश चंद शर्मा, राष्ट्रीय हस्तशिल्पी चंद्रकांत बोंदवाल सूर्यकांत, अशोक कुमार, नीरज बोंदवाल, गीत बोंदवाल, अजय समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस ट्रेड के कारीगर दिखाएंगे हुनर
मेला आयोजन समिति के संयोजक सूर्यकांत बोंदवाल ने बताया कि इस मेले में ब्लॉक प्रिंटिंग, पेपर मेशी, पेंटिंग, सांझी आर्ट, थ्रेड वर्क, रेसिंग आर्ट, ज्वेलरी, हरियाणवी ड्रेस, क्ले वर्क, मंडेला कला, जूट बैग, टेराकोटा ज्वेलरी, कोन आर्ट, पेंसिल आर्ट, चर्म कला, कांच के कार्य, काष्ठ कला, ऑयल पेंटिंग, हथकरथा, चिकन करी कुर्ती गुजराती ड्रेस, भागलपुरी, बनारसी साड़ी, कश्मीरी कुर्ती, फुलकारी, मेहंदी कला, क्रोकरी और काष्ठ कला के कारीगर शामिल होंगे। भाग लेने वाले कारीगरों में कई कारीगर स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed